Posts

Showing posts from January, 2022

Dear Best Friend ....❣️

     Dear Best Friend.....❣️ वक्त के सिक्कों के बिच लटके हुए हों, कहीं से दिल हारे लगते हो। आसमान से अपने अलग जी रहे हो, कोई टूटे सितारे लगते हो। अपनी खुशियों से दूर खड़े तुम, अपनों से ही हारे लगते हो। भरोसा करते नहीं आसानी से, किसी की चाहत के मारे लगते हो। झुकी झुकी नजरे रखते हो आजकल, कोई जीती हुई मंजिल हारे लगते हो। खुद की नजरों में कुछ खास अहमियत नहीं तुम्हारी, किसी को खुदा मान मस्जिद से निकाले लगते हो।      ........✍️ Saurabh Yadav 😇

मेरी माँ......❤️

            मेरी माँ......❤️ दुनियादारी सीखने लगा हूं, जबसे तेरी उंगली पकड़कर चलने लगा हूं, मां मैं भी तेरे रंग में ढलने लगा हूं, क्रिकेट छोड़, तेरे साथ serials देखने लगा हूं..🤭 मेरे एबो पे भी पर्दा डाले तू मेरे लिए पापा को भी मना ले तू उतरा चेहरा देख पूछती बेटा क्या बात है, सारी उदासी उतर जाती, जब मां फेरती सिर पे हाथ है, चोट मुझे लगती पर दर्द तुम्हें होता है, मां तूने ही तो सिखाया प्यार क्या होता है, डांट देती मुझे पर उसके पीछे भी प्यार छुपा होता है, प्रयास तो करती है तू मुझे रोकने का अलग ही सुकून मिलता है तेरे पल्लू से मुंह पोछने का..❣️            ..........✍️ Saurabh Yadav 😇

बिंदी....🤗🥰

                बिंदी.....🤗🥰                 मेरे हाथों में teri जुल्फे ना उलझती है,      Dil ❤️ जोर से धड़के jab तु मेरी तरफ़ देख हंसती  है,              मैं समुंद्र का नाविक tu meri कस्ती हैं ,                          मेरी बात मानो        माथे पे बिंदी..🤗🥰 लगाया karo तुमपे जचती हैं ❣️               ............✍️ Saurabh Yadav 😇

तुमसे ही.....❣️

             तुमसे ही.....❣️ तुम्ही मेरी मदहोशी हो, और मेरा दीवानापन, तुमसे है बेचैनी मेरी, और तुम्ही से पागलपन। तुमसे ही होते हैं दिन मेरे और तुम्हीं से होती शाम, तुम न हो तो तनहाई है, तुमसे ही है दिल को आराम। तुम्हीं मेरी दर्पण हो, मैं सिर्फ तुम्ही को तकता हूं, दुनियां रास ना आए अब तो, सिर्फ तुम्ही पर मरता हूं। तुमसे ही बना मैं कबिता, तुमसे हैं मेरा संगीत, तुमसे ही मैं प्रेरित होकर, लिख पाता हूं मेरे गीत। और नही कुछ मांगू रब से, जबसे तुमको पाया है, मेरे दिल के हर धड़कन में, नेहा का नाम समाया है। ............✍️ Saurabh Yadav 😇

तुमसे वजूद मेरा.......❣️

         तुमसे वजूद मेरा....❣️                                    तुमसे वजूद मेरा,                                    तुमसे ही गीत मेरा,                                    बस तुम हो तो मैं हूं,                                    तुम ही हो मीत मेरा।    तुमको ही जितना हैं,   तुमसे ही हारना है,   तेरे आगोस में ही,                                                     जीवन गुजारना हैं,   खुद को न जानता मैं,   तुम हो हर रूप मेरा,   बस तुम ...

लड़कियां.......❣️

       लड़कियां.....❣️  उठती हुई आवाज को दबाने में लगे हैं,                             क्यो जीते जी इनके लिए नरक बनाने में लगे हैं,  तंग भी यही हो और ताने भी यही सुने,  क्यो हम सब इनको सुनाने में लगे हैं,  वो मनमानी करते अपनी और हम इनपर बंदिशे लगाने लगे हैं।                    क्यो हमेशा इन्ही को समझाते हैं,              किसी और के डर से इन्हे घर में बैठाते हैं,              क्यो नही उन बेशर्मों को थप्पड़ लगाते हैं,              क्यो उन्हें नही हम समझाते हैं।  लड़कियां घबराती हैं घर बताने से भी,  क्योंकि की हमेशा उन्हे ही गलत समझा जाता है,   किसी unknown नंबर से उन्हें तंग करने वालो को बाद में,  नंबर कहा से गया तेरा ये उनसे पहले पुछा जाता है।               ...

❤️ Oye तुम ❤️

           ❤️ Oye तुम ❤️                      Oye तुम ही नहीं                       तुम बाते भी अच्छी करती हो                      बाते सभी बच्चों की तरह सच्ची करती हो                      कर लू किसी और से बात                      नाक फूला कर गुस्सा तुम करती हो                       फिर love 😘 you 💕 बोल के मानता हूं तुम्हे                      फिर गुस्से में हामी तुम भरती हो                      मिलता है सुकून मुझे                      मूझसे प्यार तुम जो करती ...

एहसास....🙂

 एहसास....🙂 तुम्हारी जिस्म को छूकर तुम्हारी रूह में, मैं कुछ इस कदर उतर जाऊ, की तुम्हारी हर सांस मचनले लगें, मेरे नाम के फकत जिक्र से।                   तुम्हारी लबों के खुबसू को अपने लबों पर,                    मैं कुछ  इस कदर सजाऊ,                     की मेरे गैर मौजूदगी में भी तुम महक उठो,                        मेरे एहसासों के इत्र से।

तुम.....❤️

 तुम.....❤️ इस सर्दी के मौसम में... सुबह की हल्की धूप सी तुम... गुनगुने पानी सी तुम... छतों पर बैठी दादी की  खुबसुरत कहानी सी तुम.... अदरक की चाय सी तुम... सीने से लगी हुई शाल सी तुम... मां के हाथो बुनी हुई उन की स्वेटर सी तुम... रात में जलने वाले अलाव से मिलने वाली सुकून सी तुम... मैं तुम में... मुझ में तुम.....

इश्क....❤️

 इश्क....❤️ तेरी आंखे है या इश्क का प्याला जो भी देखता बस खो जाता है, कुछ बोले बिना ही आंखे बहुत कुछ कहती हैं सुनने वालों को इश्क हो जाता है। कुछ तो जादू है तेरी आंखों में इशारों से ही हजारों दिल घायल हो जाता है, गहराई इतनी की समुंदर भी छोटा लगे जो डूबता है उसे इश्क हो जाता है। इश्क के फूल खिलते हैं तेरी आंखों से देख लो एक नज़र खुशबू बिखर जाती हैं, तेरी आंखों में नशा है शराब का पीने वालो को इश्क हो जाता है। क्या कशिश है तेरी आंखों में दिल बहलता नही बहक जाता है, लाख कोशिश करने पर भी दिल संभलता नही बार बार देखने के जिद्द में इश्क हो जाता है। जब देखते हैं काजल की लकीरें तेरी आंखों में चांद की खूबसूरती रात से क्यो है समझ आ जाता है, हाय का पर्दा जो हैं तेरी खुबसुरत आंखो में पलके जब झुकती है तो इश्क हो जाता है। ......…....✍️ Saurabh Yadav 😇