तुमसे वजूद मेरा.......❣️
तुमसे वजूद मेरा....❣️
तुमसे वजूद मेरा,
तुमसे ही गीत मेरा,
बस तुम हो तो मैं हूं,
तुम ही हो मीत मेरा।
तुमको ही जितना हैं,
तुमसे ही हारना है,
तेरे आगोस में ही, जीवन गुजारना हैं,
खुद को न जानता मैं,
तुम हो हर रूप मेरा,
बस तुम हो तो मैं हूं,
तुम ही हो मीत मेरा।
मैं जब भी भटकता हूं,
फिर मैं संभलता हूं,
सच कहता हूं तुमसे,
बहुत प्यार करता हूं,
मेरे दिल के हर कोने में ,
दिखता है अक्स तेरा,
बस तुम हो तो मैं हूं,
तुम ही हो मीत मेरा।
...........✍️ Saurabh Yadav 😇
Comments
Post a Comment